फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road accident

बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Road accident
मृतक खड़क सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर छोईया पुल के निकट सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र के गांव नेहरावल नगरिया निवासी अशोक कुमार (30) पुत्र लख्मी सिंह डिबाई के गांव औरंगाबाद कसेर निवासी अपने रिश्तेदार खड़क सिंह (28) पुत्र खुशीराम के पास आया था। सोमवार शाम को दोनों बाइक पर सवार होकर गांव औरंगाबाद कसेर की ओर जा रहे थे। जब वह दोनों दिल्ली-बदायूं हाईवे पर छोईया पुल के निकट पहुंचे तो डिबाई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को पकड़ लिया है। बताया गया कि मृतक खड़क सिंह तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। वह चिनाई मिस्त्री का कार्य कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे के बाद उसकी पत्नी भगवान देवी का रो-रो कर बुरा हाल है उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वहीं, मृतक अशोक की गांव में ही कपड़े और मोबाइल की दुकान चलाता था। परिवार पत्नी संतोष और चार पुत्र हैं। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed