फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road accident

Bulandshahar News: खाना खाकर टहलने गया युवक, हादसे में गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Road accident
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की भूड़ चौकी क्षेत्र में बीते दिनों घर से शाम को खाना खाने के बाद टहलने गए युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। काफी देर तक उसके न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन भी की, लेकिन सुराग नहीं लगा। अगले दिन भूड़ चौकी पुलिस ने परिजनों को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। वहीं, अब मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में भूड़ के मोहल्ला बिंसूधरा निवासी फूलवती देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनका 23 वर्षीय पुत्र मोनू अपने भाई अर्जुन के साथ फर्नीचर का काम करता था। गत 20 अप्रैल को मोनू घर पर खाना खाकर टहलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक उसके वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ अतापता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। अगले दिन भूड़ पुलिस चौकी से फोन पर मोनू की सड़क हादसे में मौत होने की सूचना दी गई। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। गर्मी के चलते रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सके थे। देहात पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed