{"_id":"6a5d2182867d0ce9280545a9","slug":"rld-workers-gearing-up-for-the-2027-assembly-elections-bulandshahr-news-c-30-gbd1036-935056-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे रालोद कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे रालोद कार्यकर्ता
विज्ञापन
गाजियाबाद। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) महानगर इकाई कवि नगर स्थित एक सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उनकी समस्याओं का समाधान कर आगामी चुनावों के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में जुझारु एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और प्रत्येक वार्ड में संगठन की मजबूत इकाई का गठन आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का समर्थन किया और कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी वर्गों को समान सम्मान देने में विश्वास रखता है। युवाओं से पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि नए और ऊर्जावान कार्यकर्ता ही संगठन का भविष्य हैं। उन्होंने स्मार्ट विलेज की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। शहरों के बीच बसे गांवों के विकास और सम्मान के लिए भी पार्टी निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने किसानों के हितों, शिक्षा, आईटीआई को बढ़ावा देने और गठबंधन के साथ मिलकर आगामी चुनाव लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी की संगठनात्मक कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेस पाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा किसान और मजदूर के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रानी त्यागी, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी और प्रदेश महासचिव मधु शर्मा, रामभरोसे लाल मौर्य, हरेंद्र चौधरी, सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, रविंद्र चौहान समेत अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
-- --
फोटो
मोरटा में केसी त्यागी की हुआ स्वागत, कई लोगों ने ली सदस्यता
गाजियाबाद।
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय बोर्ड के चेयरमैन बनाए जाने के उपरांत रविवार को मोरटा गांव पहुंचने पर पूर्व सांसद केसी त्यागी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर कई लोगों ने रालोद की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिदत्त त्यागी ने की और मंच का संचालन चौधरी अरुण भुल्लन ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने केसी त्यागी के लंबे सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, राजनीतिक अनुभव तथा राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की। जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख साथियों में मंजीत चौहान, अजय वालिया, अनिल शर्मा, दिलीप कुमार रक्षित, डीके त्यागी, प्रशांत त्यागी, गजराज, मुरारी लाल शर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, मितेश मल्होत्रा, ओम प्रकाश झा सहित अन्य कई लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दाैरान जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, अजयपाल प्रमुख, अजयवीर समेत अन्य माैजूद रहे।