फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RLD will start Vyavastha Parivartan Yaatra from 20 February.

20 फरवरी से रालोद शुरू करेगा व्यवस्था परिवर्तन यात्रा

Thu, 14 Jan 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 14 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
RLD will start Vyavastha Parivartan Yaatra from 20 February.
सूबे की सरकार के लिए खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 20 फरवरी से व्यवस्था परिवर्तन यात्रा निकालेगा। चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन 12 फरवरी पर उनकी जन्मस्थली नूरपुर या कर्मस्थली बागपत से इसकी शुरुआत की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


यात्रा का हर जिले में दो दिन ठहराव होगा। इस दौरान जगह-जगह ‘पोल खोल’और ‘समस्या जानो’ सम्मेलन कराए जाएंगे। ’ यह निष्कर्ष रालोद के वेस्ट यूपी के मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और आगरा मंडल के 23 जिलों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के मैराथन मंथन में निकला।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल ने 2017 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में पार्टी की समीक्षा बैठक में 23 जिलों के 103 विधानसभा क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों से मिशविरे के के बाद पश्चिमी उप्र के प्रदेशाध्यक्ष मुंशीराम पाल, संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान और बरौली-अलीगढ़ के विधायक और नेता विधान मंडल ठा. दलवीर सिंह प्रेस से रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी की अगुवाई में निकलने वाली यात्रा हर जिले में दो दिन रुकेगी। हर जिले का जिलाध्यक्ष प्रदेश संगठन महामंत्री से बात कर रूट तय करेगा। यात्रा के दौरान जनता को प्रदेश की मौजूदा और पूर्व सरकारों की जनविरोधी  नीतियों को बताया जाएगा। 

साथ ही रालोद की नीतियों से अवगत करवाते हुए अधिक से अधिक संख्या में सभी जातियों के लोगों को जोड़ा जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव चंद्रपाणि यादव, खैर विधायक भगवती प्रसाद, पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी. जगत सिंह, बलवीर सिंह, सत्यपाल सिंह (सभी पूर्व विधायक), प्रदेश पदाधिकारी सुनील रोहटा. ऐनुद्दीन शाह, राजीव चौधरी,अब्दुल्ला शेरबानी, राहुल सिंह, संदीप चौधरी, कुंवरवीर सिंह, वेस्ट यूपी महिलाध्यक्ष मालती,  चंदन चौहान समेत 23 जिलों के जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, वेस्ट यूपी के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए।


महागठबंधन की उम्मीद कम, अकेले लडे़गे चुनाव
पश्चिमी उत्तर प्रदेशाध्यक्ष मुंशीराम पाल और विधायक दल के नेता  ठा. दलवीर सिंह ने बताया कि रालोद 2017 में अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी पार्टी से गठंबधन नहीं किया जाएगा।

जो लोग महागठबंधन की बात कर रहे हैं, वह उनकी सोच है रालोद की नहीं। यूपी की राजनीतिक परिस्थितियां बिहार से भिन्न हैं। हालांकि पार्टी प्रमुख अजित सिंह ने अभी तक महागठबंधन के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। उनका निर्णय हर कार्यकर्ता को मान्य होगा।  

2017 के लिए युवाओं को आगे रख बुजुर्ग चलेंगे चाल
रालोद व्यवस्था परिवर्तन यात्रा के दौरान 2017 के लिए युवाओं को आगे रखेगी और बुजुर्ग नेता युवाओं को आगे रख चाल चलेंगे।

रालोद छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप चौधरी और प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि पार्टी से युवाओं को जोड़ने के लिए अलग से अभियान चलाया जाएगा। कॉलेजों में कार्यक्रम कर अधिक से अधिक युवाओं को शामिल किया जाएगा। कॉलेजों में कमेटियां गठित की जाएंगी।

किसान हित में होंगे आंदोलन, नहीं चलने दी जाएगी विधानसभा
पार्टी नेताओं ने कहा कि रालोद किसान हित में लगातार प्रयासरत है। गन्ने का मूल्य निर्धारित ना होने तथा बकाया पेमेंट सहित अन्य समस्याओं को लेकर जल्द ही आंदोलन चलाएगी और जरूरत पड़ने पर विधानसभा भी नहीं चलने दी जाएगी। इसके लिए पार्टी स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही बैठक कर प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया जाएगा।

यात्रा के बाद प्रत्याशी घोषित होंगे  
पार्टी नेताओं ने एलान किया कि व्यवस्था परिवर्तन यात्रा के बाद पार्टी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

खास बात यह रहेगी कि उन्हीं प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा, जो जनता से जुड़ा होगा तथा हर स्तर से मजबूत होने के साथ निष्ठावान और काम करने वाला होगा। यात्रा में जुड़ाव और लगाव भी टिकट मिलने का पैमाना साबित होगा।


बुलंदशहर को सूबे की राजनीतिक जमीन तय करने के लिए पार्टी ने चुना। संगठन ने भरसक प्रयास किया है। यह मुहिम सफल साबित होगी। -राजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष और आयोजक, रालोद सम्मेलन  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed