{"_id":"580bad914f1c1b722b704deb","slug":"rickety-bridge-made-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुल पर बना दी सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुल पर बना दी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काली नदी के पुराने पुल पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पुराने पुल की मियाद पूरी हुए वर्षों बीत चुके हैं। नए पुल का निर्माण भी हो चुका है, लेकिन पालिका ने पुराने पुल पर ही नई सड़क बना दी। नियमानुसार मियाद पूरी होने के बाद पुल को नष्ट किया जाता है, ताकि कोई हादसा न हो।
काली नदी पर बना पुल अंग्रेजों के जमाने का है। इस पुल का निर्माण अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता से पहले कराया गया था। इस जर्जर पुल की मियाद करीब 10 साल पहले ही खत्म हो चुकी है। पुल की मियाद खत्म होने से पहले ही उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा नए पुल का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
नियमानुसार नए पुल के बनने के बाद पुराने जर्जर पुल को नष्ट किया जाता है, ताकि कोई हादसा न हो जाए। नगर पालिका ने पुराने पुल के उपर सड़क तैयार कर दी है। यदि पुल पर ज्यादा वाहन चलने लगे तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस प्रकार के कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका अफसरों ने लापरवाही बरतते हुए पुल पर सड़क निर्माण करा दिया।
विज्ञापन
पुल की मियाद खत्म
पुल की मियाद खत्म हो चुकी है। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि पुल पर बड़े वाहन न जा सके। सिर्फ पैदल यात्री या दोपहिया वाहन ही पुल से निकल सके। पुल के दोनों तरफ अवरोध लगाया जाएगा। पुल की सड़क काफी जर्जर थी, इसलिए निर्माण किया गया। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका