फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Remove the aware rally2

रैली निकालकर किया जागरूक

Sat, 21 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Remove the aware rally2
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन 2017 के स्वीप कार्यक्रमों के तहत जिले के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को भी कार्यक्रम जारी रहे। नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में जादू का शो हुआ और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। स्कूलों की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली गई।

मुस्लिम इंटर कॉलेज में जादूगर एनए पाशा ने विद्यार्थियों को जादू का शो दिखाकर मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. सुहैल अहमद रिजवी, विद्यालय समिति के अध्यक्ष शकील कादिर, सचिव डॉ. खुवैदुर्रहमान खान, प्रधान लिपिक जर्रारा अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने लोकतंत्र में वोट का महत्व विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें छात्रा रजनी ने पहला, आयशा परवीन ने दूसरा और हुसना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्राओं ने नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के अध्यक्ष संतोष राघव, आर्य समाज के प्रधान गणेशदत्त गोयल, प्रधानाचार्या डॉ. अनीता भारद्वाज सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। जेपी जनता इंटर कॉलेज में पोस्टर पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई।

पोस्टर पेंटिंग में छात्र नितिन कुमार ने पहला, यतेंद्र वर्मा ने दूसरा और ऋषभ सिंह ने तीसरा व स्लोगन प्रतियोगिता में शैलेश कुमार ने पहले, विकास ने दूसरे और आशीष ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। उपप्रधानाचार्या सुनीता कुमारी, विनय कुमार, रामकिशन, पूनम शर्मा, विनीता सारस्वत, रचना गुप्ता और ऋतुराज आदि शिक्षक मौजूद रहे।


गुलावठी के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज की प्रधानाचार्या दीप्ति सिंह ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र का एक पवित्र दायित्व है। कॉलेज के प्रबंधक संजीव गोयल डिग्गू, प्रधानाचार्य दीप्ति सिंह, संजीव बंसल बिट्टू, वंदना कटारिया, बीना कंसल, मोनिका, कविता रानी, वर्षा आदि टीचर्स मौजूद रहे।

स्याना में देश में कैश लैस व्यवस्था को सशक्त करने एवं मतदाता जागरूकता के लिए एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। एनसीसी के कंपनी कमांडर कैप्टन रविंद्र कुमार, सूबेदार मुकंद सिंह, सूबेदार गुरूजीत सिंह और कर्नल संदीप शर्मा ने भी भागीदारी की। शिकारपुर में गणतन्त्र दिवस का कार्यक्रम इस बार कुछ अलग अंदाज में नजर आएगा।

गांव के प्राथमिक स्कूलों में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में महिला मतदाता भी भाग लेंगी। कार्यक्रम में इन महिला मतदाताओं को मतदान में शतप्रतिशत भागीदारी करने की शपथ दिलाई जाएगी। महिला मतदाताओं को स्कूल पर इकटठा करने के लिये स्वास्थ्य विभाग में तैनात एएनएम, आशाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को लगाया गया है।


नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक ग्राम में स्थित स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान महिला मतदाताओं को बुलाया गया है। बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम चित्सौला के कृषक हितकारी इंटर कॉलज के विद्यार्थियों ने मतदान के लिए जागरूकता रैली निकाली। इसमें प्रधानाचार्य जालिम सिंह, अरविंद कुमार, देशराज सिंह, प्रदीप कुमार, ओमवीर शर्मा, राजीव कुमार आदि शिक्षक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed