{"_id":"5930686c4f1c1b7873bdaa3f","slug":"ration-will-now-get-from-finger-print","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब फिंगर प्रिंट से मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिंगर प्रिंट से मिलेगा राशन
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट उठाते
- फोटो : amarujala
डिबाई और छतारी क्षेत्र के बाद अब जिले के नगर क्षेत्रों में पीओएस मशीन (प्वाइंट ऑफ सर्विस) राशन की दुकानोें पर लगनी शुरू हो गई हैं। मशीनों को जल्द चालू कर दिया जाएगा और इस बार राशन का वितरण फिंगर प्रिंट से ही होगा।
विज्ञापन
शासन और रसद एवं खाद्य विभाग ने राशन की दुकानों पर राशन का वितरण करने के लिए पीओएस मशीन लगाकर फिंगर प्रिंट से कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले में छतारी और डिबाई क्षेत्र में मशीन लग चुकी हैं और वहां पर राशन का विरण फिंगर प्रिंट से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वितरण विभाग ने नगर सहित जिले के सभी कस्बों में पीओएस मशीन लगाकर इस बार राशन का वितरण फिंगर प्रिंट से कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत 302 दुकानों पर मशीन लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
राशन कार्ड उपभोक्ताओं के फिंगर प्रिंट के साथ नाम और परिवारों के सदस्यों का ब्यौरा आदि भी मशीन में फीड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। अफसरों का दावा है कि अगले एक सप्ताह में मशीन लगाकर चालू कर दी जाएंगी।
डीएसओ केबी सिंह का कहना है कि नगर सहित जिले के सभी कस्बों में राशन की दुकानों पर पीओएस मशीन लगनी शुरू हो गई हैं। इस बार राशन का वितरण फिंगर प्रिंट से किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की दुकानों पर मशीन लगाने का काम शुरू होगा।