फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ration distribution

3418 लोग दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में भी ले रहे थे राशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
ration distribution
3418 लोग दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में भी ले रहे थे राशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के 3418 लोग बुलंदशहर के साथ दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी राशन ले रहे थे। 9404 राशन कार्ड में इन सभी का नाम शामिल था। लाभार्थियों के सत्यापन में पकड़े जाने के बाद आपूर्ति विभाग ने जिले के राशन कार्डों से इनके नाम निरस्त कर दिए हैं।
इस समय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति माह दो बार निशुल्क राशन का वितरण हो रहा है। जिले में 5.95 लाख से अधिक राशन कार्ड बने हैं। इनसे 25 लाख से अधिक यूनिट जुड़ी हुई हैं। एक बार में 22.50 लाख से अधिक यूनिट को 1.15 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं और चावल का वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से 10371 राशन कार्ड का डाटा मिला था। 9404 का सत्यापन कर लिया गया है। इसमें 3418 यूनिट ऐसी मिली हैं, जिनका राशन जिले के साथ प्रदेश दूसरे जिलों और अन्य प्रदेशों में भी लिया जा रहा था। इन सभी का नाम जनपद से हटा दिया गया है। अभी 967 राशन कार्डों में शामिल यूनिट की जांच चल रही है। 2018 में सभी राशन कार्ड में शामिल परिवार के आधार कार्ड जरूरी कर दिए गए थे। इसके बाद ही इसके बाद दो-दो जगह से राशन लेने वाले पकड़ में आए।
विज्ञापन

प्रति माह 17090 किलो अतिरिक्त राशन हो रहा था वितरित
एक यूनिट पर पांच किलो राशन दिया जाता है। इसमें दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं होता है। इस तरह से 3418 निरस्त यूनिट वाले प्रति माह 17090 किलो राशन प्राप्त कर रहे थे। अफसरों के अनुसार शासन से दो जगह से यूनिट प्राप्त करने वालों का नाम काटने के लिए आदेश दिए थे। यह भी पता किया जाएगा कि यह लोग कब से राशन ले रहे थे। हालांकि शासन से राशन की रिकवरी और किसी भी तरह की कार्रवाई के आदेश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने वाले 29 के राशन कार्ड हो चुके निरस्त
अपात्र राशन कार्ड धारकाें की लगातार जांच की जा रही है। पिछले दिनों 47 ऐसे किसानों की सूची जारी की गई थी जिन्होंने सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर अपनी तीन लाख रुपये से अधिक की फसल बेची थी। जांच में इनमें से 29 राशन कार्ड धारक किसान अपात्र पाए गए थे। इसके बाद इनके कार्ड निरस्त कर दिए गए थे। इससे पहले सत्यापन में 700 अपात्र राशन कार्ड धारक मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed