{"_id":"61992c6f4507b75d813ed073","slug":"ratanpal-murder-case-bulandshahr-news-gbd229685834","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपाल हत्याकांड : लापरवाही पर दरोगा व बीट कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपाल हत्याकांड : लापरवाही पर दरोगा व बीट कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपाल हत्याकांड : लापरवाही पर दरोगा व बीट कांस्टेबल निलंबित
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गंाव फैजाबाद रिढ़ावली में किसान रतनपाल की हत्या के मामले में 36 घंटे बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। वहीं दूसरी ओर मामले में पूर्व में ही शिकायत मिलने के बावजूद लापरवाही बरतने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कस्बा चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह और बीट कांस्टेबल गौरव मलिक को निलंबित कर दिया है। गांव में एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई है।
फैजाबाद रिढ़ावली में शुक्रवार को खेत जोतते समय किसान रतनपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने पत्नी गीता व पुत्रवधू पायल पर भी गोलियां चलाई थीं, लेकिन दोनों ने झाड़ियों में भागकर जान बचाई। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, लेकिन रतनपाल की हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी है, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है।
पुत्र ने परिवार के सुरक्षा की लगाई गुहार
पुत्र विनीत व अजय ने अपने व परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार एसएसपी से लगाई है। विनीत का कहना है कि हत्यारोपियों के भागने में गांव के कुछ लोगों ने मदद की, वह भी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों के अनुसार, जिन लोगों ने आरोपियों के भागने में मदद की, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगी हैं, जिनमें स्वॉट टीम भी शामिल हैं। दबिश दी जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
किसान रतनपाल का शनिवार की सुबह आठ बजे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया। मृतक के पुत्र अजय ने चिता को मुखाग्रि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस सर्तक होती तो बच सकती थी रतनपाल की जान
पुत्र अजय का कहना है कि उसके भाई विनीत ने आरोपी गजेंद्र की पुत्री से शादी कर ली थी। इसके बाद आरोपी लगातार उसे व उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। जान से मारने की भी धमकी दे रहे थे। इस संबंध में पुलिस को भी अवगत करा दिया। परंतु पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि पुलिस उनकी शिकायत पर ध्यान देती तो उसके पिता की जान बच सकती थी।
प्रेम विवाह बना हत्या का कारण : एसएसपी
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के पुत्र विनीत ने एक हमलावर की बेटी के साथ प्रेम विवाह किया था। जिस कारण हत्या की घटना हुई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई न करने पर दरोगा व बीट कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।