फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rape case

बच्ची की हालत नाजुक, पुलिस ने 11 दिन बाद दर्ज किया दुष्कर्म का मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rape case
बच्ची की हालत नाजुक, पुलिस ने 11 दिन बाद दर्ज किया दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन

बुलंदशहर। सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट गाइडलाइन के बावजूद महिला और बाल अपराध के मामले में पुलिस के रवैये में बदलाव नहीं दिख रहा है। ताजा मामला अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उस पर जानलेवा हमला हुआ, लेकिन पुलिस ने मनमाफिक तहरीर लिखवाकर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत नाजुक है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा तब पुलिस ने 11 दिन बाद मुकदमे को पॉक्सो अधिनियम और दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम किया।
गत 15 अक्तूबर को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची अपनी दो बहनों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। परिजन खेत पर गए हुए थे। उसी दौरान गांव का ही 45 वर्षीय छत्रपाल वहां पहुंचा और बच्ची को घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के विरोध करने पर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। शिकायत करने पर उसे भविष्य में हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में अपनी किरकिरी होने से बचने के लिए मनमाफिक तहरीर लेकर घटना को छेड़छाड़ और जान से मारने के प्रयास में दर्ज कर लिया। साथ ही बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां हालत गंभीर होने पर हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली में बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल यूपी पुलिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अवगत कराया। इसके बाद बुलंदशहर पुलिस हरकत में आई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 26 अक्तूबर को एफआईआर में पॉक्सो अधिनियम और दुष्कर्म की धाराओं को तरमीम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जा चुका है जेल
पुलिस ने वारदात के बाद छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी अहमदगढ़ थाना प्रभारी को फटकार लगाई थी।

दिलाएंगे आर्थिक मदद
मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आने के पश्चात मामले को दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही पीड़िता को शासन की योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed