{"_id":"6366904bcc110037d81f62e7","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd247245631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर दोस्ती, जयपुर ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर दोस्ती, जयपुर ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर दोस्ती, जयपुर ले जाकर किया दुष्कर्म
छतारी। सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर नगर निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर जयपुर निवासी आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर जयपुर ले गया और पांच माह तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर उसके पिता उसे लेने जयपुर पहुंचे तो आरोपी युवक व उसके परिजनों ने उनकी भी पिटाई की। अब मामले में थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर निवासी एक युवती ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ समय पूर्व व्हाट्सऐप के माध्यम से उसका संपर्क आरोपी युवक पवन गोदवानी निवासी कुंवर नगर जयपुर से हुआ था। जिसके जरिए दोनों की बातचीत होनी प्रारंभ हो गई। आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ रखने की बात कही। आरोपी युवक चार मार्च को पीड़िता के घर आया और दो दिन तक साथ रहा। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ शादी का झांसा देकर जयपुर ले गया। जहां आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार मानसिक शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी युवक के चचेरे भाइयों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।
युवक का चाचा भी उसके साथ बदतमीजी और अभद्रता करता रहा। पीड़िता ने बीते दिनों इस बाबत अपने परिजनों को फोन कर शिकायत की। जिस पर पीड़िता के पिता युवती को लेने जयपुर पहुंचे तो वहां युवक के चाचा ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद युवती अपने पिता के साथ वापस घर आ गई। पीड़िता ने थाना पुलिस से भी मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक पवन गोदवानी व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।