फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

टीवी दिखाने के बहाने घर ले जाकर पड़ोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
rape
टीवी दिखाने के बहाने घर ले जाकर पड़ोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

खुुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले आरोपी 22 वर्षीय युवक ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। परिवार में उसकी पत्नी, मां और दो बेटियां हैं। उसकी छह वर्षीय बड़ी पुत्री नजदीकी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। पीड़ित ने बताया कि वह मंगलवार को मजदूरी पर चला गया था और बच्ची स्कूल चली गई थी। दोपहर को स्कूल से बच्ची घर आई। गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत के चलते बच्ची की दादी वहां पर चली गई थी। घर पर पीड़िता की मां कपड़े धो रही थी। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक रवि घर आया और बच्चियों को टीवी दिखाने के लिए अपने पास बुला लिया। छोटी बेटी उसके साथ नहीं गई। जबकि, बड़ी पुत्री आरोपी के साथ चली गई।
विज्ञापन

आरोपी ने बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता चीख सुनकर उसकी मां व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ी मिली। लोगों ने आरोपी को वहीं पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में रहता था आरोपी
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक हमेशा शराब के नशे में घूमता रहता है। कई बार शराब के नशे में ग्रामीणों से विवाद भी हो चुका है। कई बार आरोपी को समझाया भी गया, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।

बच्चियां बन रहीं निशाना
13 जून - खुर्जा देहात के गांव में पांच साल की मासूम से 17 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म
29 मई - छतारी 17 वर्षीय किशोरी के साथ दूसरे गांव के लड़के ने दुष्कर्म किया
22 मई - छतारी के गांव में चार साल की बच्ची को अधेड़ ने किया था दुष्कर्म
6 दिसंबर 2021 - खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म
मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया गया है। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - दिलीप सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed