फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

शौच को गई किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
rape
शौच को गई किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात घर से शौच को निकली किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ अगौता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

किशोरी के पिता ने बताया कि जैसे ही 14 वर्षीय किशोरी शौच के लिए निकली, घर के पास घात लगाए बैठे दो युवकों ने मुंह दबाकर उसका अपहरण कर लिया। पास के एक गांव में नलकूप पर ले गए। किशोरी के मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। इस दौरान एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकले। देर रात करीब 12 बजे किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि एक आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। आए दिन रास्ते मे उसे जबरन रोक लेता था। परिजनों ने एक आरोपी को नामजद करते हुए दो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महसीन समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed