{"_id":"61bcc2d3f5477e26a35e7083","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd2312200172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर पीड़िता की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
कोतवाली देहात में नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी एक युवक व उसके परिजनों से उसकी जान पहचान है। इसी के चलते उसका आरोपी युवक के घर आना जाना भी लगा रहता था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह आरोपी के घर गई थी। जहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। साथ ही आरोपी ने कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। जिसे पीकर वह बेसुध हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बृहस्पतिवार को पीड़िता को जानकारी हुई कि उसकी अश्लील वीडियो को आरोपी युवक ने वायरल कर दिया है। साथ ही पीड़िता ने मामले में आरोपी के चार अन्य परिजनों पर भी उसका सहयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिसके आधार पर मामले में अब पुलिस ने आरोपी युवक विक्रांत और उसके चार अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- शशांक सिंह, सीओ सिटी