{"_id":"6193ee317057cc4a71056d29","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd2294770132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के खिलाफ शिक्षिका ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के खिलाफ शिक्षिका ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के खिलाफ शिक्षिका ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा
बुलंदशहर। स्वाट टीम के दरोगा धीरज राठी पर शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कोतवाली देहात पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही दरोगा के परिजनों पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ स्याना को सौंपी है।
गाजियाबाद निवासी एक महिला ने बताया कि वह जनपद अमरोहा के एक प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षिका तैनात है। वर्ष 2010 में गाजियाबाद निवासी एक युवक से उसकी शादी हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहे और दोनों परिवार की सहमति के बाद तलाक हो गया। इसके बाद जब परिजनों ने दोबारा शादी की बात कही तो एक मित्र के माध्यम से दरोगा धीरज राठी से संपर्क हुआ था। वर्ष 2016 में धीरज राठी की पत्नी की बीमारी के चलते मौत होने के बाद आरोपी ने शादी करने की बात कही। इसी बीच दरोगा ने उससे दुष्कर्म किया। अब जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने अपने परिजनों का हवाला देते हुए बात को टाल दिया। इसके बाद जब परिजनों से मामले में वार्ता की गई तो उन्होंने भी अभद्रता करते हुए शादी कराने से ही इनकार कर दिया।
जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं
एसपी सिटी एसएन तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज किए जाने से पहले शिकायत के आधार पर जांच की थी। जांच में शिक्षिका की ओर लगाए गए आरोपों के संबंध में कोई साक्ष्य या सबूत नहीं है। होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोपों की जांच करने पर न तो होटल की सीसीटीवी फुटेज में कुछ मिला और न ही होटल के रजिस्टर में दोनों के नाम से कोई कमरा बुक मिला। इसके अलावा पीड़िता के गर्भपात संबंधी आरोपों पर कहा कि धीरज ने उसे एक गोली दी थी, जिसके बाद वह गाजियाबाद चली गई थी। आरोपों की पुष्टि न होने के बाद अग्रिम और गहन जांच के लिए एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
जांच के बाद होगा स्पष्ट
शि क्षिका से दुष्कर्म के मामले में जांच सौंपी गई है। चूंकि आरोप पुलिस के अ धिकारी पर है, इसलिए जांच पूरी करने से पहले कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच पूरी कर जल्द ही उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - अलका, सीओ स्याना
महिला अधिकारी को सौंपी जांच
जांच में सामने आया है कि परिजनों द्वारा दरोगा और शिक्षिका की शादी तय की गई थी। दरोगा को कुछ आपत्तिजनक मिला जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। फिर भी महिला ने तहरीर दी है तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई है। मामले में निष्पक्ष तरीके से विवेचना के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी