{"_id":"593994a24f1c1b831c9ca63b","slug":"ranju-bhaiya-research-institute-will-be-the-development-of-the-area-sunil-bansal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रज्जू भैया शोध संस्थान से होगा क्षेत्र का विकास: सुनील बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रज्जू भैया शोध संस्थान से होगा क्षेत्र का विकास: सुनील बंसल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Research
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रज्जू भैया शोध संस्थान क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। शिकारपुर में शिक्षण संस्था रूपी जो पौधा जयप्रकाश द्वारा लगाया गया है, वह पूरे क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की छाया देगा। इन शिक्षण संस्थाओं से पढ़कर बच्चे देश और क्षेत्र के विकास में योगदान करेंगे।
विज्ञापन
उक्त विचार भाजपा के संगठन प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने बृहस्पतिवार को शिकारपुर में व्यक्त किए।वह शोध संस्थान का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय में जयप्रकाश गुप्ता की 64 वीं जयंती एवं आरएसएस के पूर्व सर संघचालक रज्जू भैया शोध संस्थान के
विज्ञापन
लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में सुनील बंसल ने जयप्रकाश गुप्ता को महान शिक्षाविद और समाजसेवी बताया। हमें जयप्रकाश गुप्ता और रज्जू भैया के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इससे पहले उन्होंने शोध संस्थान का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद भोला सिंह पूर्व विधायक महेंद्र बाल्मीकि, आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदमजी, प्रांत प्रचारक धनीराम, मनीराम, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, कॉलेज प्रबंधक नरेश सिंघल, आयोजक अनुराग, संजय, जिलाध्यक्ष हिमांशु, विधायक अनिल, विमला, अनीता, शरद, संजय आदि रहे।