फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raju srivastava

जनपद में दो बार आए थे राजू श्रीवास्तव, प्रशंसकों में शोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:33 PM IST
सार

राजू के निधन की सूचना पर उनके प्रशंसक व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।हरदिल अजीज कॉमेडियन व अभिनेता राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनसे उस दौरान मुलाकात करने वाले प्रशंसक ऊपरकोट निवासी अमित का कहना है कि निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राजू श्रीवास्तव से मुलाकात हुई थी, वास्तव में वह एक जिंदादिल इंसान थे। इस मौके पर गौरव गुप्ता, विकास ग्रोवर, कमल किशोर गोयल, अनिल बंसल, मुकुल शर्मा, गोपाल बंसल, नमन गर्ग, मोहित गर्ग, विशन कुमार, डा. संदीप तोमर, विशाल जालान, ध्वज प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, संजय शर्मा, सोनू बृजवासी, अंकित बंसल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Raju srivastava

विस्तार

जनपद में दो बार आए थे राजू श्रीवास्तव, प्रशंसकों में शोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। मशहूर कॉमेडियन व अभिनेता राजू श्रीवास्तव के बुधवार सुबह निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। राजू श्रीवास्तव जनपद में दो बार आए थे। दोनों ही बार निजी कार्यक्रमों में शरीक होने के लिए पहुंचे थे। राजू के निधन की सूचना पर उनके प्रशंसक व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हरदिल अजीज कॉमेडियन व अभिनेता राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार को उनके निधन की खबर से जनपद में भी प्रशंसक शोक में डूब गए। राजू श्रीवास्तव जनपद में दो बार निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचे। वर्ष 2002 में एक होटल व्यवसायी के यहां हुई शादी में शिरकत करने के लिए राजू श्रीवास्तव पहुंचे थे। उस दौरान उनसे मुलाकात करने पहुंचे नगर के प्रीत विहार निवासी तुषार ने बताया कि राजू श्रीवास्तव से वह मुलाकात आज भी स्मरणीय है। कुछ देर की मुलाकात के दौरान ही राजू श्रीवास्तव ने हास्यात्मक चर्चा की। जिससे उनके शानदार व सरल व्यक्तित्व की झलक नजर आई। इसके बाद 2005 में भी एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। उनसे उस दौरान मुलाकात करने वाले प्रशंसक ऊपरकोट निवासी अमित का कहना है कि निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राजू श्रीवास्तव से मुलाकात हुई थी, वास्तव में वह एक जिंदादिल इंसान थे। उनकी हर बात में हास्य झलकता था।
विज्ञापन

भाविप सेवार्थ ने राजू श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि
बुलंदशहर। भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ की एक शोकसभा अध्यक्ष सीबी मित्तल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर राजू श्रीवास्वत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर गौरव गुप्ता, विकास ग्रोवर, कमल किशोर गोयल, अनिल बंसल, मुकुल शर्मा, गोपाल बंसल, नमन गर्ग, मोहित गर्ग, विशन कुमार, डा. संदीप तोमर, विशाल जालान, ध्वज प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, संजय शर्मा, सोनू बृजवासी, अंकित बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed