फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rainwater harvesting systems will be built in 37 government schools

Bulandshahar News: 37 राजकीय विद्यालयों में बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rainwater harvesting systems will be built in 37 government schools
बुलंदशहर। जिले के 37 राजकीय विद्यालयों में जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इस पर अधिकारी शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना जता रहे हैं। यह सभी स्कूल डार्कजोन में हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 16 ब्लॉकों में से 11 ब्लॉक डार्कजोन में शामिल हो चुके हैं। इन ब्लॉकों की स्थिति सुधारने के लिए कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब इन ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 37 राजकीय विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने की पहल की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इन स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इस पर खर्च होने वाली राशि शासन की ओर से तय और जारी की जाएगी।
विज्ञापन

वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत जमीन में गड्ढा खोदकर काफी नीचे तक पानी को जाने के लिए पाइप लाइन या ईंट और पत्थरों से फिल्टर पानी को जाने की व्यवस्था की जाती है। ताकि बरसात का पानी सीधे जमीन के नीचे मौजूद पानी में जाकर मिले। इससे पानी के नुकसान या दूषित होने की आशंका बेहद कम हो जाती है और बारिश या अन्य तरह का पानी नालियों के जरिये तालाबों या नदियों में नहीं मिलता बल्कि सीधे भूगर्भ के जल में जाकर मिलता है और जलस्तर को बढ़ाता है। राजकीय विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगने के बाद बारिश के पानी का संचयन किया जाएगा। इससे भूजल में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed