{"_id":"68b5d505c3128d5c280c4d01","slug":"rain-has-disrupted-the-progress-of-work-development-work-worth-rs-500-crores-has-come-to-a-standstill-bulandshahr-news-c-30-ald1006-712094-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश ने बिगाड़ी कार्यों की चाल 500 करोड़ के बंद पड़े विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश ने बिगाड़ी कार्यों की चाल 500 करोड़ के बंद पड़े विकास कार्य
विज्ञापन
दौलतपुर-बुगरासी के जर्जर मार्ग से गुजरते लोग। संवाद
बुलंदशहर। जिले में बारिश के कारण करीब 500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की चाल बेपटरी हो गई है। स्थिति यह है कि इन कार्यों को अभी तक चालू नहीं कराया जा सका है। इनके अधूरे कामों के कारण प्रतिदिन लाखों लोगों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बारिश के कारण जिले में पिछले दो माह से करीब 500 करोड़ रुपये के विकास कार्य बंद पड़े हैं। शहर के मुख्य बाईपास के चौड़ीकरण, नगर के भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे, मऊखेड़ा से जैनपुर तक लिंक रोड, शिकारपुर तिराहा से इमलिया तक चौड़ीकरण, डीएवी फ्लाईओवर के पास रोड चौड़ीकरण और रोटरी निर्माण समेत अन्य कार्यों के बंद होने के कारण प्रतिदिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इसके अलावा डिबाई, सिकंदराबाद, खुर्जा, शिकारपुर, स्याना, अनूपशहर क्षेत्र में भी सड़कों का चौड़ीकरण बंद होने से लोग परेशान हैं। अब इन अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं। ऐसे में अगले माह के पहले सप्ताह में इन कार्यों को फिर से शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी लंबित पड़ा हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि चौराहों के सौंदर्यीकरण के लंबित कार्य को अगले दो माह में पूरा करा लिया जाएगा जबकि विभिन्न क्षेत्रों में लंबित सड़कों के निर्माण को पूरा करने में करीब एक साल तक का समय लगेगा।
मुख्य बाईपास का निर्माण एक माह में पूरा करने के निर्देश :
नगर के डीएवी तिराहा से शिकारपुर तिराहा तक मुख्य बाईपास के लंबित निर्माण को एक माह में पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं। फिलहाल डिवाइडर का निर्माण हो चुका है लेकिन बीच-बीच में पेयजल लाइन लीकेज के कारण सड़क धंसने की समस्या आ रही है।
इसे दूर करने के लिए अधिकारियों ने नगर पालिका को पत्र लिखा था। अब करीब तीन सौ मीटर की सड़क को छोड़कर शेष सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा डीएवी फ्लाईओवर से चीनी मिल की ओर हादसा प्वाइंट को बंद करने और रोटरी बनाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर के शिकारपुर अड्डा से वाया स्याना अड्डा गांव इमलिया तक सड़क चौड़ीकरण बंद होने और साइड में खुदाई के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, इसे भी शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए हैं।