फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain fall

रातभर झमाझम बरसे बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
rain fall
रातभर झमाझम बरसे बादल, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले चार दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार की रात भी झमाझम बारिश हुई। रविवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। अभी तक 36 एमएम बारिश हो चुकी है। सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी, जिससे लोग ठंड से परेशान रहे। वहीं दूसरी तरफ इस आफत की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिक सोमवार से मौसम साफ होने की संभावना जता रहे हैं।
लगातार बारिश होने से अधिकतम तापमान कम होकर 17 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 100 फीसदी रही और हवा की गति आठ किलोमीटर रही। जबकि रात के समय हवा की गति 15 किलोमीटर से अधिक रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगी। हवा की गति भी 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पिछले काफी दिनों से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। पिछले चार दिन से जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। इसके कारण तापमान में भी गिरावट आ गई। रविवार होने के कारण अधिकतर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कों व बाजार में भी भीड़ कम दिखाई दी। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। वहीं, दूसरी ओर बारिश से आलू, सरसों और मटर उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान ओमपाल सिंह और रमेश आदि ने बताया कि सुबह बारिश का पानी खेत में भर गया। अच्छी बात यह रही कि शाम तक बारिश नहीं हुई। इसके चलते पानी जल्द सूख गया। यदि और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है अभी तक 36 एमएम बारिश हो चुकी है। शनिवार रात्रि को 16 एमएम से अधिक बारिश हुई। सोमवार से मौसम साफ होने की संभावना है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही बच्चे और बुजुर्ग ठंड से बचकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed