फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain fall

बारिश से दो डिग्री लुढ़का पारा, ठंड से कांपे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rain fall
बारिश से दो डिग्री लुढ़का पारा, ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले दो दिन से छाए बादल और बुधवार को हुई बारिश से ठंड बढ़ गई। इससे तापमान दो डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिक नौ जनवरी तक झमाझम बारिश की संभावना जता रहे हैं।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 84 फीसदी और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से दोपहर तक बूंदाबांदी रही। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने आगामी नौ जनवरी तक अच्छी बारिश होने होने की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम बदलने से आद्रता भी 80 से 90 फीसदी के बीच रहेगी। हवा की गति छह किलोमीटर से लेकर 20 किलोमीटर प्रति घंटा अलग-अलग दिनों में चलने की संभावना है। साथ ही बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होने की पूरी संभावनाएं हैं। बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

फसलों को होगा फायदा
किसान नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, गजे सिंह और जोगिंद्र सिंह ने बताया कि अगर इस समय बारिश हो जाती है तो फसलों को फायदा होगा। गत वर्ष भी जनवरी के महीने में बारिश हुई थी। ऐसे में संभावना है कि अगले एक दो दिन के अंदर बरसात हुई तो फसल अच्छी होगी। गेहूं के लिए यह बहुत लाभकारी होगी। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी। कृषि अधिकारी खुद मान रहे हैं कि इस बार सरसों की बिजाई कुछ जगहों पर देरी से हुई थी। ऐसे में बारिश होगी तो फसल भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह लाइन में ब्रेकडाउन, छह घंटे गुल रही बिजली
बुलंदशहर। दिनभर बारिश के कारण जिले के लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। कई इलाकों में छह घंटे से अधिक बिजली सप्लाई रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि बारिश बंद न होने के कारण कर्मचारी भी समय से मरम्मत कार्य नहीं कर सके।
बुधवार सुबह से जिले भर में बारिश शुरू को गई थी। कई स्थानों पर रिमझिम बारिश भी हुई, जिसके चलते सुबह से ही बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। शहर के अनूपशहर अड्डा, डीएम रोड, अंसारी रोड, वलीपुरा बिजलीघर क्षेत्रों की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। जिसके चलते अनूपशहर अड्डा क्षेत्र के लोगों को करीब छह घंटे तो अन्य क्षेत्रों में तीन से चार घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। जब-जब कर्मचारी लाइनों की मरम्मत के लिए निकलते तो बारिश उनके कार्य में बाधा बन जाती। जिसके चलते कहीं सप्लाई चालू होती तो फिर कहीं से ब्रेकडाउन और फाल्ट की जानकारी मिल जाती। जिसके चलते दिन भर कर्मचारियों को दौड़ लगानी पड़ती। करीब 340 गांवों में रात तक बिजली सप्लाई चालू न होने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे और बार-बार अधिकारियों को फोन कर सप्लाई के बारे में जानकारी लेते रहे।

बारिश के कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। कर्मचारियों को पेट्रोलिंग कर समस्या के समाधान के आदेश दिए हैं। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर
वाहनों की रफ्तार थमी , दिनभर रहा जाम
खुर्जा। नगर में बुधवार को बारिश के चलते विभिन्न रास्तों पर जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के कारण कई मार्गों पर जलभराव भी हो गया। ऐसे में दिनभर नगर के मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। जेवर अड्डा चौराहा व गांधी रोड समेत बुधवार सुबह से ही जाम देखने को मिला। जेवर अड्डा चौराहे पर नाला निर्माण के चलते अधिक परेशानी बनी रही। बारिश के चलते निर्माण कार्य स्थल पर जलभराव और कीचड़ हो गया। ऐसे में वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत रही। जेवर अड्डा से किला रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं कचहरी रोड पर भी यातायात प्रभावित रहा। गांधी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से ढोरी मोहल्ला, पदम सिंह गेट और कॉलेज रोड पर पूरे दिन जाम लगा रहा। वहीं पहासू अड्डा पर जाम के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed