फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain fall

बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
rain fall
बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई चिंता
विज्ञापन

बुलंदशहर। बदलते मौसम के बीच शुक्रवार को बादल छाने से बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे तापमान में भी कुछ कमी आ गई है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होती है तो गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होगा। वहीं, दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिक 14 मार्च तक बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।

कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, इसके बाद मौसम साफ रहने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। दो दिन पहले भी तेज हवा के साथ बारिश होने से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर मौसम ने रंगत बदली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आ गई और किसानों की चिंता बढ़ गई। किसान महेश कुमार, नरेश और महीपाल आदि का कहना है कि इस समय किसी भी हाल में बारिश की जरूरत नहीं है। इस समय गेहूं की फसल में बाली निकलने के साथ पकवार की ओर है। सरसों की फसल भी पक चुकी है। यदि अब मौसम बिगड़ा तो फसल को नुकसान होगा। वैज्ञानिक आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना जता रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed