फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain

झमाझम बारिश से गिरा तापमान, खिले किसानों के चेहरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
rain
झमाझम बारिश से गिरा तापमान, खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले कई दिन से कभी धूप तो कभी बादल छाने के साथ आंधी और बूंदाबांदी चल रही थी। सोमवार सुबह मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश से तापमान गिरने के साथ गर्मी से कुछ राहत मिली। करीब दस बजे तक बारिश जारी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
जिले में सोमवार सुबह झमाझम बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 34 और न्यूनतम 23 डिग्री पर पहुंच गया। आद्रता बढ़कर 73 और हवा की गति 21 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले कई दिन से बादल छाने के साथ आंधी और बूंदाबांदी हो रही थी। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को अच्छी बारिश होने की संभावना जताई थी। रविवार की पूरी रात बादल छाए रहे और हवा चलती रही। सोमवार सुबह होते ही बादल मंडराने लगे और आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि अभी बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है। ऐसे में कई दिन तक गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश से किसानों के खिले चेहरे
जिले में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान रामभूल, कमल सिंह और भूरा का कहना है कि इस समय इस तरह की बारिश की जरूरत थी। बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए हैं। इससे फसलों में लगा रोग भी दूर हो जाएगा। जिन फसलों को सिंचाई की जरूरत थी, अब उनमें पानी देने की जरूरत नहीं है। जिन खेतों में सिंचाई कर आगामी फसल बोने की तैयारी की जा रही थी, उनमें बिना सिंचाई किए फसल की बिजाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से फिर गिरे आम, बागान किसान चिंतित
बारिश के साथ आई आंधी से एक बार फिर आम गिर गए। इससे बागान किसान चिंतित हैं। बागान किसान गौरव कुमार, विनीत सिरोही और राजकुमार आदि का कहना है कि इस बार पहले गर्मी में बौर खराब होने से आम बहुत कम आया। फिर आई आंधी से काफी आम गिर गया था। वहीं, कई दिन पहले आई आंधी से भी आम गिरने से फसल को 40 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ। अब एक बार फिर आंधी आने से आम गिरने से नुकसान हुआ है। यदि इसके बाद भी और आंधी आती है तो आम गिरने से बागान किसानों को बड़ा नुकसान झेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed