{"_id":"61d86d5c52219750e165f0c8","slug":"rain-bulandshahr-news-gbd2323761183","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए बादल, आज झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए बादल, आज झमाझम बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाए बादल, आज झमाझम बारिश के आसार
बुलंदशहर। मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों को लगातार कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और ठंडी हवा भी चलती रही। मौसम वैज्ञानिक शनिवार को झमाझम बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। जिले में अभी तक छह एमएम बारिश हो सकी है।
पिछले तीन दिन से लगातार बादल छाए हुए हैं। दो दिन पहले बारिश भी हुई। इसके साथ ही लगातार ठंडी हवा का सिलसिला जारी है। इससे दिन में तो कुछ राहत मिल जाती है लेकिन सुबह-शाम और रात के समय सभी की परेशानी बढ़ जाती है। शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा रहा। पूरा दिन बादल छाने और चली ठंडी हवा चलने से सभी को इसका सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही और आद्रता 79 फीसदी रही। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 18 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस पर ही टिका रहने की संभावना है। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा और झमाझम बारिश होने की संभावना भी बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि आगामी कई दिन तक आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। बारिश होने के बाद अधिक शीतलहर और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। आलू, टमाटर और मटर वाले किसानों को फसल बचाने की जरूरत है। बारिश होने पर खेत में अधिक पानी भरा नहीं होना चाहिए। इससे गेहूं की फसल को अधिक फायदा होगा तो उत्पादन भी अधिक होगा।