फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain

जलमग्न हुईं सड़कें, घरों तक पहुंचा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rain
देवीपुरा मोहल्ले में भरा बारिश का पानी। - फोटो : BULANDSHAHR
जलमग्न हुईं सड़कें, घरों तक पहुंचा पानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि बारिश से फसलाें को संजीवनी मिली है। अभी तक जिले में 280 एमएम बारिश हुई है। जनपद में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। मंगलवार को करीब 10 से 12 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आद्रता 93 फीसदी और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 34 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि अब लगातार बारिश की उम्मीद है।
जलमग्न हुईं सड़कें , तालाब बने मोहल्ले
बुलंदशहर। मंगलवार को हुई बारिश से सड़कें पर जलभराव हो गया और मोहल्ले ताल तलैया में तब्दील हो गए। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
बारिश से नगर के देवीपुरा, काली नदी रोड, आवास विकास, जिला अस्पताल, कालाआम, कलक्ट्रेट गेट, टीचर्स कालोनी, ईदगाह रोड, अंसारी रोड, साठा, राधानगर, आनंद विहार, स्याना बस अड्डा समेत अन्य स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, पालिका लोगों को संसाधन होने के बावजूद जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिला पा रही है। दूसरी ओर सीवर लाइन कार्य के बाद सड़क का निर्माण न होने और सड़क की जमीन धंसने से भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

तीन घंटे गुल रही शहर की बिजली
बुलंदशहर। बारिश के कारण मंगलवार को एक बार फिर से लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। शहर में तीन घंटे बिजली गुल होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं, अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में एक बार फिर से ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे और दोपहर करीब दो बजे हुई झमाझम बारिश के कारण लोगों को तीन घंटे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। कई स्थानों पर लाइनों के जर्जर होने से हुए फाल्ट के कारण लोग और परेशान हुए। वहीं अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में एक बार फिर से ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। यह पिछले 15 दिन में चौथा मौका है, जब क्षेत्र का ट्रांसफार्मर फुंका है। साथ ही क्षेत्र की एसीबी लाइन में भी आग लगने से करीब छह घंटे तक क्षेत्र के करीब एक हजार घरों में बिजली गुल रही।

बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। अनूपशहर अड्डा क्षेत्र के ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया है। जर्जर लाइनों की मरम्मत के लिए प्रयास किया जा रहा है। - अभिषेक कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed