फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain became the city pond

बारिश से तालाब बन गया शहर

Tue, 30 Aug 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 30 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rain became the city pond
बारिश - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार हुई झमाझम बारिश से शहर तालाब में तब्दील हो गया। बारिश ने पालिका के दावों की भी पोल खोल दी। स्थिति यह रही कि शहर का कोई मार्ग या चौराहा ऐसा नहीं बचा था, जहां पानी न भरा हो। जलभराव से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बारिश के चलते कालाआम, भूड़ रोड, डीएम रोड, लल्लाबाबू रोड, साठा, अस्पताल रोड, चांदपुर रोड, पुराना बस अड्डा, अनूपशहर रोड, देवीपुरा, आवास विकास द्वितीय, मोहन कुटी, राधा नगर, शास्त्री नगर, टीचर्स कालोनी आदि में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दिया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट और बीएसए कार्यालय भी तालाब में तब्दील हो गए। इसका कारण यह रहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से बारिश से पहले नाले-नालियों की सफाई नहीं करवाई गई, जिसके चलते पानी सड़कों पर ही जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके पालिका के अफसर दावा कर रहे हैं कि नाले-नालियों की सफाई करवाई गई थी। जबकि शहरवासियों में गुस्सा है कि यदि नाले-नालियों की सफाई करवाई जाती तो स्थिति यह न होती।


अभी लगातार बारिश जारी रहेगी। बारिश के चलते बुधवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  बारिश से फसलों को फायदा होने के साथ जलस्तर भी बढ़ेगा। -डॉ. विवेकराज, मौसम विशेषज्ञ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed