{"_id":"01fe671c944f517c73f4238426896f79","slug":"railway-made-extra-stoppage-of-jharkhand-express-due-to-excess-crowd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े पैसेंजर, रोकी झारखंड एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े पैसेंजर, रोकी झारखंड एक्सप्रेस
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए बृहस्पतिवार को स्टेशन अधीक्षक ने झारखंड एक्सप्रेस को बिना स्टापेज के ही रुकवाकर लोगों को रवाना किया।
वहीं, कोहरे के चलते करीब 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को परिशानी सामना करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक भरत राम ने बताया कि लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस के आने का समय दोपहर 12.45 बजे है।
मगर बृहस्पतिवार को लेट होने के कारण गोमती एक्सप्रेस के पहुंचने की संभावना 8.30 बजे जताई जा रही थी। ऐसे में नई दिल्ली जाने वाले कई दैनिक यात्री दोपहर से ही स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस के इंतजार में बैठे थे।
वहीं कई मायूस होकर लौट गए। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखते हुए शाम छह बजे हरिया से नई दिल्ली जाने वाली झारखंड एक्सप्रेस को स्टापेज न होने के बावजूद लोगों की सुविधा के लिए रुकवाया गया और यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
वहीं, बृहस्पतिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस आठ घंटे, लिच्छवी, ऊंचाहार व कोलकता-आनंद विहार एक्सप्रेस सात-सात घंटे, महानंदा तीन घंटे, मुरी दो घंटे, फरक्का डेढ़ घंटा, डिब्रूगढ़ और कालका मेल एक-एक घंटे लेट रहीं। भरत राम ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रही हैं।