{"_id":"60d626798ebc3eb44121485e","slug":"raid-on-ultrasound-center-bulandshahr-news-gbd2211243112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विभाग में हलचल तेज हो गई है। डिबाई नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य अफसरों की साठगांठ से चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर का समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को सेंटर पर छापा मारा। जिस अल्ट्रासाउंड सेंटर को विभाग बंद बता रहा था वह चलता हुआ मिला। वहीं, कार्रवाई करने गई टीम पर खानापूर्ति करने के आरोप लगे हैं।
डॉ. एडीज परसिवल जेम्स क्लिफोर्ड के नाम से बुलंदशहर समेत प्रदेश के 20 जिलों में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो एक ही रेडियोलॉजिस्ट के नाम से स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत किए गए। शासन स्तर पर शिकायत होने पर महानिदेशक स्वास्थ्य ने संज्ञान में लेकर बुलंदशहर समेत 20 जनपदों के सीएमओ को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को सीएमओ द्वारा डिबाई नगर क्षेत्र के एक घर में डॉ. एडीज परसिवल जेम्स क्लिफोर्ड की जगह डॉ. आदिश क्लिक फोर्ड नाम से चल रहे सेंटर को बंद होना बताया गया। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में ‘एक ही रेडियोलॉजिस्ट के नाम पर बीस अल्ट्रासाउंड सेंटर’ शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर स्वास्थ्य अफसरों ने संज्ञान में लेकर एक टीम को भेजा। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करने गई टीम महज खानापूर्ति कर बैरंग लौट गई। जबकि टीम के सामने चार लोगों का अल्ट्रासाउंड किया गया। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि डिबाई में संचालित चौधरी डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करने के टीम को निर्देश दिए गए हैं। यदि टीम द्वारा सेंटर को सील नहीं किया गया है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने गई टीम के लौटने पर सही जानकारी पता लग सकेगी।