फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   raid on flour mill

फ्लोर मिल पर छापे में 400 बोरे राशन पकड़ा, मिड-डे मील का गेहूं भी मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
raid on flour mill
छापे के दौरान मौके पर अधिकारी व पुलिस। - फोटो : KHURJA
फ्लोर मिल पर छापे में 400 बोरे राशन पकड़ा, मिड-डे मील का गेहूं भी मिला
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा। क्षेत्र के बिजली घर नंबर दो के निकट एक फ्लोर मिल पर प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर 180 क्विंटल गेंहू, तीन क्विंटल चावल सहित अन्य राशन का सामान सील कर दिया। मिल में सरकारी सिलाई के प्लास्टिक के छह बोरे गेहूं लेकर पहुंची प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इस पर अध्यापिका के खिलाफ भी जांच बैठा दी गई है। मिल संचालक के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने तहरीर दी है।
सोमवार को प्रशासन को शिकायत मिली कि नगर क्षेत्र के बिजली घर नं0-2 के नजदीक स्थित एक फ्लोर मिल पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मिड-डे मील के खाद्यान्न की खरीद-फरोख्त की जा रही है। एसडीएम लवी त्रिपाठी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अशीष श्रीवास्तव, तहसीलदार राकेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ फ्लोर मिल पर पहुंचे। फ्लोर मिल पर संचालक और उसका भाई मौजूद था। पूर्ति निरीक्षक और तहसीलदार ने मिल के दस्तावेज चेक किए। निरीक्षण में वहां 400 बोरे में 180 क्विंटल गेहूं, पांच बोरे में तीन क्विंटल चावल मिले। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सरकारी सिलाई से युक्त प्लास्टिक के 6 बोरों में 3 कुंतल गेहूं था। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 की अध्यापिका सरकारी सिलाई युक्त 6 बोरों को लेकर आई थी। अध्यापिका ने बताया कि इस मिल से वह मिड-डे मील के लिए आटा उधार ले जाती हैं। मिड-डे मील के लिए गेहूं का आवंटन मिलने पर वह उधर गए आटे के बदले गेहूं देने आई हैं। पूछताछ के दौरान मिल संचालक अधिकारियों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके चलते तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने शुगर मिल में मिले राशन को वहीं सील कर दिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक ने मिल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

डीएम ने दिए मिड-डे मील मामले की जांच के आदेश
अध्यापिका द्वारा गेहूं के बोरे और चावल मिल में पहुंचाने का मामले की जांच के लिए डीएम ने बीएसए को आदेश दिए हैं। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अध्यापिका की सफाई को संदिग्ध मानते हुए इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग का मिड-डे मील भी जांच के दायरे में आ गया है। उधर बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को भेजी रिपोर्ट
पूरे मामले में कार्रवाई की संस्तुति के लिए जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। जिलाधिकारी से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - लवी त्रिपाठी, एसडीएम खुर्जा

हो रही है जांच
खुर्जा में पकड़े गए राशन की जांच जारी है। इसकी जल्द ही रिपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगी। यह कार्रवाई क्षेत्र के एसडीएम की मौजूदगी में की गई है। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी शामिल रहे। - अभय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed