फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   raid

भंडाफोड़ : जहांगीराबाद में हो रहा था चोरी के वाहनों का कटान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
raid
भंडाफोड़ : जहांगीराबाद में हो रहा था चोरी के वाहनों का कटान
विज्ञापन

बुलंदशहर/जहांगीराबाद/नोएडा। मेरठ के सोतीगंज में चोरी के वाहन काटने वाले कबाड़ियों पर कार्रवाई के बाद बुलंदशहर में चोरी के वाहनों को कटाने का काम शुरू हो गया है। नोएडा पुलिस ने दबिश देकर जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र से चोरी की 12 बाइक, दो कारें, दो इंजन, ऑटो, 74 टायर, 37 टायर रिम सहित, 11 सीएनजी सिलिंडर और विभिन्न गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स व पुर्जे बरामद किए हैं। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, जहांगीराबाद थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
नोएडा पुलिस की एक टीम सोमवार सुबह जहांगीराबाद स्थित एक स्क्रैप व्यापारी तनवीर सैफी के गोदाम पर पहुंची। टीम ने शाम तक गोदाम संचालक व कर्मचारियों से काफी गहनता से पूछताछ की। देर शाम गोदाम से करीब दो कैंटर स्क्रैप का सामान और गोदाम संचालक को अपने साथ ले गई। चर्चा है कि गोदाम में गैर जनपदों से चोरी कर लाए जा रहे वाहनों का कटान किया जा रहा था। मंगलवार को नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्धनगर में वारदात का राजफाश किया। नोएडा पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि एक चोर नवउद्दीन निवासी कस्बा आदर्श नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि एनसीआर क्षेत्र से अपने साथियों के साथ वाहन चोरी कर जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक स्क्रैप व्यापारी के गोदाम में कटवा देता था।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस ने जहांगीराबाद में बताए स्थान पर दबिश दी। वहां से तनवीर सैफी निवासी अहानगिरान निकट मीनार मस्जिद थाना जहांगीराबाद, शाह आलम निवासी मोहल्ला सुनाहारान थाना जेवर गौतमबुद्धनगर, रिजवान निवासी मोहल्ला व्यापारियान थाना जेवर और मोहित कुमार निवासी गांव डूंगरा जाट थाना जहांगीराबाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 150 गाड़ियों का करा चुका कटान
आरोपी नवउद्दीन उर्फ नबीनू ने गौतमबुद्धनगर पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर करीब डेढ़ सौ से अधिक वाहन चोरी कर जहांगीराबाद में कटान करा चुका है। जहांगीराबाद में इतने बड़े पैमाने पर हो रहे चोरी के वाहनों के कटान की जानकारी थाना पुलिस को न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

डॉक्टर के नाम से मशहूर वाहिद से सीखे थे गुर
पश्चिमी यूपी में वाहन चोरों के डॉक्टर के नाम से मशहूर डॉ. वाहिद वाहन चोर है। इसका नवउद्दीन चेला है। वाहिद के साथ रहकर उसने वाहन चुराने के गुर सीखे थे। इसके बाद वाहिद से अलग हो गया था और कबाड़ियों व वाहनों की कटाई करने वालों के साथ अलग गिरोह बना लिया था। वाहिद पहले से जेल में है और उसे कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed