Bharat Jodo Nyay Yatra: बुलंदशहर पहुंची राहुल गांधी की यात्रा, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंच गई है। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को मुरादाबाद से फिर से शुरू हुआ। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंच गई है। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखें।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra reaches Uttar Pradesh's Bulandshahr. pic.twitter.com/VmDnx9LiU7
— ANI (@ANI) February 24, 2024
नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता: राहुल
मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। देशभक्त देश को जोड़ता है तोड़ता नहीं। हम देश का भाईचार खत्म नहीं होने देंगे। नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता। हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह हिंदुस्तान सबका है। सवाल उठाया कि 90 प्रतिशत लोगों की कोई भागीदारी नहीं होगी तो तरक्की कैसे होगी। इसके लिए जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इससे पता लग जाएगा कि किनके हाथों में सबसे जरूरी काम हैं।
प्रियंका ने पूछा- दो साल में यहां क्या बदला?
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने जनसभा के दौरान पूछा ससुराल वालो क्या हाल है। आपसे दो साल बाद मुलाकात हो रही है। बीते इन वर्षों में यहां कुछ नहीं बदला। जब दो साल पहले जनसभा हुई तब विधानसभा चुनाव होने वाला था। आप लोगों ने योगी जी को जिताया। आपकी जो समस्याएं थी वह वैसी ही हैं।
महंगाई और बेरोजगारी असली समस्या: प्रियंका
आज असली समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। प्रदेश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। नौजवान मेहनत करते हैं। दिनरात पढ़ते है फीस भरते हैं फिर भी रोजगार नहीं मिल रहा। यहां पीतल के कारखाने लगे हैं। आज पीतल उद्योग की तरक्की नहीं हो पाई है। सरकार ने कोई मदद नहीं की ऊपर से जीएसटी और लगा दी है। इससे काम आधा हो गया है।