फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra reached Bulandshahr

Bharat Jodo Nyay Yatra: युवाओं से नहीं मिले राहुल, लोगों ने लगाए मोदी-योगी जिंदाबाद और जय श्री राम के नारे

Sat, 24 Feb 2024 10:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Feb 2024 10:05 PM IST
सार

राहुल गांधी से मिलने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे युवाओं को जब मायूसी हाथ लगी तो उन्होंने जय श्री राम, मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपना विरोध भी दर्ज कराया। उधर, राहुल गांधी से न मिलने से नाराज कांग्रेस के कोषाध्यक्ष आदेश मुदगल समेत अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राकेश भाटी को घेर लिया और जमकर नोकझोंक की।  

विज्ञापन
Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra reached Bulandshahr
Bharat Jodo Nyay Yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंच गई है। यहां पंड्रावल में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचे राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं ने जय श्री राम, मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। राहुल गांधी से मिलने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे युवाओं को जब मायूसी हाथ लगी तो उन्होंने जय श्री राम, मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपना विरोध भी दर्ज कराया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करने वाले युवाओं को रोकने का भी प्रयास किया गया। वहीं, दूसरी ओर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कराया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष से भिड़े कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता
उधर, राहुल गांधी से न मिलने से नाराज कांग्रेस के कोषाध्यक्ष आदेश मुदगल समेत अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राकेश भाटी को घेर लिया और जमकर नोकझोंक की। इस दौरान आदेश मुदगल ने कहा कि जिलाध्यक्ष की ओर से 10 कार्यकर्ताओं को भी राहुल गांधी से नहीं मिलवाया है। जबकि दो हजार वोट लेने वाले लोग पंडाल में अंदर बैठे हैं। आरोप लगाया कि कुछ चाटुकारों ने पार्टी को बेच दिया है और लगातार हाईकमान को गुमराह करते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। जबकि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंड्रावल में लगे जय श्री राम के नारे
पंड्रावल में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचे राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं ने जय श्री राम और दूसरी राजनैतिक पार्टी के नारे भी लगाए। इसके बाद जब सुरक्षाकर्मी और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन युवाओं को रोकने का प्रयास किया तो जय श्री राम के नारे लगाने वाले युवा मौके से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed