{"_id":"57a24aaf4f1c1b56152baf06","slug":"put-garbage-in-the-street-will-enter-the-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर डाला कूड़ा तो दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर डाला कूड़ा तो दर्ज होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो /गुलावठी
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे को स्वच्छ रखने के लिए तमाम जागरूकता अभियान और अपील के बाद अब नगर पालिका सख्ती बरतने के मूड में आ गई है। अब पालिका सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी नरेश यादव ने बताया कि नगर को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। व्यापारी अपनी दुकानों के आगे डस्टबीन रखें या कूड़े को नगर पालिका द्वारा स्थापित कूड़ेदान में ही डालें। सड़क पर कूड़ा नहीं डालें।
विज्ञापन
10 अगस्त के बाद सड़क पर किसी भी व्यापारी अथवा ठेले, खोमचे और दुकानदारों द्वारा सड़क पर कूड़ा डाला गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही सड़क पर अतिक्रमण करने वाले और पॉिलथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन