फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pushya nakchtra

आज दिनभर रहेगा खरीदारी के लिए शुभ पुष्य नक्षत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
pushya nakchtra
अंसारी रोड पर झालर खरीदती महिला। - फोटो : BULANDSHAHR
आज दिनभर रहेगा खरीदारी के लिए शुभ पुष्य नक्षत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। बृहस्पतिवार को अहोई अष्टमी के दिन गुरु पुष्य योग में खरीदारी का महा मुहूर्त है। इस महा मुहूर्त में सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग व गजकेसरी राजयोग बन रहा है। यह खरीदारी व निवेश के लिए सबसे अच्छा समय रहेगा। बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र होने पर कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
पुष्य नक्षत्र समृद्धि प्रदान करने वाला है और संपत्ति व आय में बढ़ोत्तरी करता है। इस नक्षत्र के दौरान नए कार्य करना, संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है। दिवाली से सात दिन पहले 28 अक्तूबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित राज शर्मा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र 28 अक्तूबर को सुबह 9.40 बजे से 29 अक्तूबर की सुबह 11.37 बजे तक रहेगा। वैसे परंपरागत रूप से धनतेरस पर खरीद करना शुभ माना जाता है लेकिन सर्वार्थ सिद्धि योग होने की वजह से पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण आभूषण और नई वस्तुओं की खरीद स्थायी फल देने वाली है। पुष्य नक्षत्र को नए कार्यों के लिए काफी लाभकारी माना गया है। सराफा व्यापारी हेमंत वर्मा ने कहा कि त्योहारी सीजन में पुष्य नक्षत्र का अच्छा संयोग आया है। ग्राहक भी कीमती सामान शुभ मुहूर्त में ही खरीदना चाहते हैं। पुष्य नक्षत्र पर अच्छी बिक्री की उम्मीदों के साथ नए डिजाइन की ज्वेलरी मंगाई है।
विज्ञापन

ये खरीदना रहेगा शुभ
पुष्य नक्षत्र में वह वस्तुएं खरीदी जाती है, जिनका उपयोग हमें लंबे समय तक करना होता है। गुरु ग्रह पीली वस्तुओं और धातुओं का कारक है। इस वजह से सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है। शनि लोहे का कारक होता है। ऐसे में वाहन खरीदना भी लाभदायक रहता है। प्रॉपर्टी में निवेश, ज्वेलरी, बर्तन, शृंगार सामग्री और मशीनरी जैसी वस्तुएं भी खरीदी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed