फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   provide facilities, then children will have polio drops

‘सुविधाएं दो, तब पिलवाएंगे पोलियो ड्रॉप’

Sun, 17 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Sun, 17 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
provide facilities, then children will have polio drops
अपने अस्तित्व की मांग को लेकर मूड़ाखेड़ा रोड स्थित चौंचंदा के लोगों ने रविवार को पोलियो ड्राप्स  का बहिष्कार कर दिया। दवा पिलाने गई पोलियो टीम को लोगों ने घंटों बैठाए रखा।
विज्ञापन


काफी हंगामे के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर लोगों की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग माने और बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलवाई।
विज्ञापन


नागरिकों का कहना है कि 1300 आबादी वाले इस क्षेत्र को न तो ग्राम पंचायत से जोड़ा गया है और न ही नगर पालिका से। ऐसे में किसी भी श्रेणी उनका दर्जा न होने से वह मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौंचदा निवासी संजय, मुरारीलाल ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उनके इलाके को पालिका क्षेत्र से हटा दिया था। इसके चलते क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

ऐसे में लोग नारकीय जीवन जीने को विवश है। बता दें कि 1300 वोटर की आबादी वाले इस क्षेत्र में तकरीबन 100 से 150 के बीच पोलियो की दवा पीने लायक मासूम है।


पोलियो के प्रोग्राम अधिकारी डा. अमिताभ गोपाल ने लोगों के विरोध की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर तहसीलदार आनंद श्रीनेत भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए एक माह का समय मांगा। उनके आश्वासन के बाद कहीं लोग शांत हुए । इसके बाद लोगों ने अपने बच्चों को टीम द्वारा पोलियो ड्रॉप पिलवाया।

शेरसिंह, रमन, कन्हैया, चुन्नीलाल, राम, महेश, रामजीलाल,देवती, श्याम, राकेश, हरज्ञान, देवी समेत अनेक लोग प्रदर्शन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed