फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest held at substation for three hours.

Bulandshahar News: 32 घंटे गुल रही शालीमार गार्डन की बिजली, उपकेंद्र पर तीन घंटे दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
protest held at substation for three hours.
लोनी के खजूरी पुस्ता मार्ग पर बिजली कटौती के विरोध में हंगामा करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के वार्ड-73 स्थित सी ब्लॉक, भाटी चौक, गणेशपुरी और आसपास के क्षेत्रों में करीब 32 घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल रही। कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा बढ़ा तो शुक्रवार रात 10 बजे शालीमार गार्डन ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे। वहां जाकर धरने पर बैठ गए। तीन घंटे बाद रात करीब एक बजे एसडीओ पहुंचे और उन्होंने लाइन में फाल्ट बताया। धरने से लोग एक बजे एसडीओ के साथ क्षतिग्रस्त एलटी लाइन के पास पहुंचे और करीब चार घंटे तक चले मरम्मत का काम चला। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे बिजली चालू हुई तो लोग अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रविंद्र राजपूत ने बताया कि बिजली कटौती बृहस्पतिवार शाम से ही शुरू हो गई थी। शुक्रवार को भी लगातार कटौती रही और दिन में आधे-एक घंटे के लिए बिजली आई भी तो शाम सात बजे एलटी लाइन में फॉल्ट के बाद बिजली गुल हो गई। रात दस बजे तक जब बिजली नहीं आई तो लोगों का सब्र जवाब दे गया। रविंद्र राजपूत एडवोकेट, हीरा चौधरी, सुनील भाटी, भावेश जोशी व रामदयाल समेत बड़ी संख्या में निवासी शालीमार गार्डन स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय पर जाकर धरने पर बैठ गए। निवासियों के धरना देने की सूचना पर रात एक बजे एसडीओ पहुंचे। उन्होंने लोगों को बताया कि एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। निवासियों ने कहा कि जहां काम चल रहा है वह भी मौके पर जाएंगे। इसके बाद वह सभी एसडीओ के साथ क्षतिग्रस्त एलटी लाइन के पास पहुंचे। वहां पर करीब चार बजे तक एलटी लाइन बदलने का काम चला और बिजली चालू हुई। निवासी इसके बाद ही सभी निवासी घर पहुंचे। शालीमार गार्डन के साथ ही भाेपुरा, राजेंद्र नगर और लाजपत नगर में भी बिना किसी पूर्व सूचना के तीन से चार घंटे की बिजली कटौती से लोग बेहाल हुए।
विज्ञापन

----
एलटी लाइन में फॉल्ट की वजह से एक गली में दिक्कत आई थी। रात भर काम कर लाइन को बदलवा दिया गया है और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।- भुवन वर्मा, एसडीओ शालीमार गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed