फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

30 नवंबर को जिले से शिक्षक लखनऊ करेंगे कूच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
protest
30 नवंबर को जिले से शिक्षक लखनऊ करेंगे कूच
विज्ञापन

बुलंदशहर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले शनिवार को नगर के शिवचरन इंटर कॉलेज में बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों के समर्थन में 30 नवंबर को लखनऊ में होने वाले आंदोलन में जिले से शिक्षकों को ले जाने का निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि 30 नवंबर को जनपद के प्रत्येक विकास क्षेत्र से एक बस में शिक्षक लखनऊ जाएंगे। मंच की मुख्य मांग पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों सहित संविदाकर्मियों को स्थायी करना, संविलियन विद्यालय निरस्त करना, शिक्षकों की पदोन्नति, रसोइयों का मानदेय दस हजार करना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओर सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाना आदि लंबित हैं। जिला मंत्री बाबू सिंह ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की जायज मांगों का निस्तारण नहीं होने से उनमें रोष व्याप्त है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर, जिला मीडिया प्रभारी अरुण राठी, उदयवीर सिंह, अमित यादव, अनिता त्यागी, चिंतन चौधरी, सीमा बधोतिया, महेश चौधरी, नजर अब्बास, जगवीर सिंह, सुदेश कुमार, अनुपम शर्मा, सुनीता सोलंकी, सुधा मौर्य, राजेंद्र कुमार और विनित कुमार आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed