फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

मंत्री के पुतले पर मचा घमासान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest
काला आम चौराहे पर लखीमपुर में किसानों की मौत के विरोध में सरकार का पुतला फूंकने के दौरान पुतला छी? - फोटो : BULANDSHAHR
मंत्री के पुतले पर मचा घमासान
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में जनपद में भी राजनीतिक दलाें और किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की। कहीं पुलिस ने पुतला छीन लिया तो कहीं प्रदर्शनकारियों ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पार्टी और संगठन के लोगों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। खुर्जा में सादे कपड़ों में तैनात पुलिस कर्मियों की पुतला छीनने के दौरान किसानों ने पिटाई कर दी।
कालाआम चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राहुल यादव और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंका। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्योपाल सिंह के नेतृत्व में कालाआम पर सरकार का पुतला फूंका। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगाई वैसे ही पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कालाआम चौराहे पर जाम लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला फूंका। रालोद नेताओं ने करीब डेढ़ बजे जैसे ही पुतला फूंकने की कोशिश की तो वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पुतला छीन लिया।
विज्ञापन

सिपाही की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच शुरू
खुर्जा में जेवर अड्डा चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान किसान गृह राज्यमंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने किसानों को पुतला फूंकने से रोका। इसे लेकर पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक हुई। इसी दौरान सादे कपड़ों में तैनात एक सिपाही वहां पहुंचा और किसानों के हाथ से पुतला छीनकर भागने लगा। इस पर किसान भड़क गए और सिपाही का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे जाने पर किसानों ने सिपाही को पकड़ लिया और पुतला छीनने लगे। इस बीच कुछ किसानों ने सिपाही की पिटाई भी कर दी। सिपाही की पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही के साथ हाथापाई करने की जांच की जा रही है। वीडियो के माध्यम से लोगों की शिनाख्त की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले विपक्ष के नेता
मंत्री के बेटे ने किसानों की हत्या कर दिखा दिया है कि यह सरकार किसान विरोधी है। मृतक किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। यदि सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो सपा कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजा देंगे। - राहुल यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
देश और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। करीब एक वर्ष से किसान कानून वापसी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की हत्या करने में लगी हुई है। दिल्ली के बाद अब लखीमपुर खीरी में सरकार ने दिखा दिया कि वह किसान की हितैषी नहीं है। - श्योपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
सरकार की नीति और लखीमपुर में हुए हत्याकांड से साफ है कि उन्हें किसान और जवानों से कोई मतलब नहीं है। सरकार उखाड़कर फेंकने के लिए रालोद कार्यकर्ता एकत्रित हो चुके हैं। सरकार की तानाशाही का जवाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा। - अरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष, रालोद

लखीमपुर में हुई किसानों की हत्या दर्दनाक है। हत्या के दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। साथ ही मृतक किसानों के परिजनों को दो-दो करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। भाकियू महाशक्ति किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। - धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू महाशक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed