फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Professional course examination will start at seven centers from today

Bulandshahar News: आज से सात केंद्रों पर शुरू होगी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Professional course examination will start at seven centers from today
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से प्रोफेशनल के सेमेस्टर-वार्षिक कोर्सों की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा सात केंद्रों पर होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों ने तैयारी पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल और आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से प्रोफेशनल के सेमेस्टर-वार्षिक कोर्सों की परीक्षा का कार्यक्रम और परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीकॉम, बीटेक, एमबीए, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक, बीएससी इन नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग समेत अन्य प्रोफेशनल के सेमेस्टर एवं वार्षिक कोर्सों की परीक्षाएं छह मई से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीसीएसयू की ओर से परीक्षा कराने के लिए डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, आईपी कॉलेज प्रथम परिसर बुलंदशहर, आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर, एएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद, जेएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद, विल्सन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी गुलावठी रोड सिकंदराबाद और डीपीबीएस डिग्री कॉलेज अनूपशहर को परीक्षा केंद्र बनाया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में चलेगी। परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक जारी रहेगी। परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रा समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों। परीक्षार्थियों को केंद्र पर बिना चेकिंग और प्रवेश पत्र प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र-छात्रा किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल व घड़ी साथ लेकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed