{"_id":"e45ff4c7783ec7f6a9aeefb57de29928","slug":"private-doctors-will-do-operations-in-government-hospitals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन करेंगे प्राइवेट डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन करेंगे प्राइवेट डॉक्टर
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में एक दिसंबर से निजी चिकित्सक ऑपरेशन करते नजर आएंगे। मरीजों को सीजेरियन प्रसव के लिए निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार एक ऑपरेशन पर नौ हजार रुपये खर्च करेगी। सबसे पहले खुर्जा और सिकंदराबाद में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके बाद इसे सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी शुरू किया जाएगा। जिला महिला अस्पताल के अलावा जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में सीजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि निजी चिकित्सकों को पैनल पर लिया जाएगा। सरकार द्वारा चिकित्सक को एक ऑपरेशन पर चार हजार रुपये, दो बार चैकअप करने पर दो हजार रुपये और एनस्थिसिया चिकित्सक को तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन