फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   primary schoool open

बच्चों से गुलजार हुए शिक्षा के मंदिर, फूलमाला से स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
primary schoool open
चांदपुर रोड स्थित सेंट मोमिना स्कूल में थर्मल स्कैनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
बच्चों से गुलजार हुए शिक्षा के मंदिर, फूलमाला से स्वागत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के कारण करीब एक साल बाद सोमवार से शुरू हुई कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाओं में पहले दिन रोस्टर के अनुसार ही बच्चे पहुंचे। स्कूल आने वाले बच्चों की संख्या भी कम रही। स्कूलों में पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कई स्कूलों में लापरवाही भी सामने आई। अधिकतर परिषदीय स्कूलों में शासन और बीएसए के आदेशों की भी परवाह नहीं की गई।
कोरोना संक्रमण के चलते गत वर्ष मार्च में शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए शासन ने सबसे पहले कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन की इजाजत दे दी थी। शासन के आदेश पर 10 फरवरी से कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूलों का संचालन शुरू कर दिया गया था। साथ ही शासन ने एक मार्च से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूलों का भी संचालन करने के लिए गत दिनों आदेश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन

कक्षाओं का संचालन करने के लिए रोस्टर भी तैयार किया गया है। साथ ही शासन ने बीएसए को आदेश जारी किया था कि एक मार्च से स्कूल खुलने पर बच्चों का पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया जाए। स्कूलों को गुब्बारे और झालर आदि से सजाया गया। बच्चों और शिक्षकों को मास्क लगाना जरूरी होगा। यदि कोई बच्चा मास्क नहीं लगाकर आता है तो उसे स्कूल में ही उपलब्ध करवाना होगा। स्कूल खुलने के आदेश जारी होते ही बच्चों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। सोमवार को पहले दिन कक्षा एक और पांचवीं के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। अनूपशहर, पहासू और डिबाई समेत अलग-अलग क्षेत्रों में बच्चों का फूलमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सिकंदराबाद समेत कुछ स्कूलों में बच्चों को मास्क भी उपलब्ध करवाए गए। वहीं, शिकारपुर के गांव सुर्खरू, मुकीमपुर, कस्बा अनूपशहर स्थित परिषदीय स्कूल, खुर्जा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर वन, पहासू क्षेत्र के गांव दारापुर, छतारी स्थित प्राथमिक स्कूल, ऊंचागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और पुलिस लाइन स्थित परिषदीय स्कूल समेत कई स्थानों पर बच्चे और शिक्षक भी बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का पालन कर स्कूलों में दिया प्रवेश
एक ओर कई परिषदीय स्कूलों में जहां अनियमितता देखने को मिली। वहीं, कई स्कूलों में कोविड 19 के नियमों का छात्र और शिक्षक पालन करते नजर आए। चांदपुर रोड स्थित सेंट मोमिना स्कूल में बच्चे मास्क लगाए नजर आए। साथ ही बच्चों का टेंपरेचर चेक करने के बाद ही उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया गया। वहीं, अनूपशहर के शिवा कान्वेंट स्कूल, संविलियन विद्यालय रिवाड़ा, इंटेक्ट पब्लिक स्कूल डिबाई, जहांगीराबाद के गांव भईपुर के प्राथमिक विद्यालय में छात्र मास्क आदि लगाकर स्कूल जाते नजर आए।
स्कूल पहुंचे बच्चों के खिले चेहरे
सोमवार को पहले दिन स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। स्कूल पहुंचने वाले छात्र एक-दूसरे को देख काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने अपने साथी का हाल जाना और फिर पढ़ाई में जुट गए। अफसरों ने बताया कि अब मंगलवार को रोस्टर के अनुसार मंगलवार कक्षा दो और चार एवं बुधवार को कक्षा तीन की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके बाद बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को भी रोस्टर के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन होगा।

शासन के आदेश पर रोस्टर के अनुसार कक्षा एक और पांचवीं की कक्षाओं का संचालन सोमवार को हो गया है। सभी कक्षाएं रोस्टर के अनुसार चलेंगी। जिन स्कूलों में कोविड-19 और शासन के आदेशों को लेकर लापरवाही बरती है। उन स्कूलों को चिन्हित करवा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी शिक्षक को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed