{"_id":"56a410ffe829ec8433c9ea9b23c240bc","slug":"president-s-award-file-is-missing-from-bsa-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पुरस्कार संबंधी फाइल गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति पुरस्कार संबंधी फाइल गायब
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय से राष्ट्रपति पुरस्कार की फाइल गायब हो गई है।
इसमें शिक्षक हुकम सिंह को असंगत तरीके से राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के कागजात भी हैं जिसकी जांच चल रही है।
चर्चा है कि कार्रवाई के डर से इस फाइल को गायब करवाया गया है।
इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामला खुलने पर कार्यवाहक बीएसए ने इस मामले में जांच बैठा दी है।
बता दें कि इसी वर्ष शिक्षक हुकम सिंह का नाम बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने मिलीभगत कर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित कर दिया था।
इस पर सेवानिवृत्त शिक्षक राकेश पालीवाल ने महामहिम राज्यपाल को शिकायत कर आरोप लगाया था कि शिक्षक हुकम सिंह राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए अपात्र है।
राज्यपाल ने इसकी जांच के लिए शासन को पत्र जारी कर दिया था।
विभाग को भी शिकायत संबंधी सूचना मिल गई थी और डायट प्राचार्य ने भी हुकम सिंह का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार करने को गलत करार दिया था।
जब तक यह सब कार्यवाही चल रही थी जब तक हुकम सिंह राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुके थे।
बाद में हुई जांच में बीएसए कार्यालय के बाबूओं की मिलीभगत सामने आई थी।