फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Precarious power supply on strike

कर्मचारी हड़ताल पर चरमराई विद्युत आपूर्ति

Wed, 17 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 17 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Precarious power supply on strike
‌बिजली - फोटो : अमर उजाला

 वेतन नहीं देने और डीएम के समक्ष हुए समझौते का पालन नहीं करने पर बिजली संविदाकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जहांगीराबाद खंड की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से विभागीय कर्मियों को व्यवस्था संभालनी पड़ी।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार से जिले के अन्य खंडों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल पर जाने का एलान किया है। यूपी बिजली बोर्ड एंप्लायज यूनियन के बैनर तले जहांगीराबाद खंड के सभी बिजली संविदाकर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन


कर्मियों ने मंगलवार सुबह से ही बिजलीघरों को छोड़ दिया और एक्सईएन कार्यालय पर डट गए। यूनियन सचिव सुरेंद्र सिंह का कहना है कि  पावर कारपोरेशन के अफसर तत्कालीन डीएम शुभ्रा सक्सेना के समक्ष हुए समझौते का पालन नहीं कर रहे हैं। कर्मियों को कम भुगतान लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, बिजली संविदाकर्मियों के बिजलीघर छोड़ते ही विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। बिजलीघरों पर खुद अवर अभियंताओं और टीजीटू प्रभारियों को उतरना पड़ा। बिजली व्यवस्था संभालने के लिए जेई और विभागीय कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोकल फाल्ट ठीक करने में भी कर्मियों को कई-कई घंटे लग गए।


इसके कारण बिजलीघरों पर काफी-काफी देर तक शटडाउन की स्थिति रही। बिजली संविदाकर्मियों की हड़ताल यदि और दिन चल गई तो स्थिति अधिक बिगड़ सकती है। बुधवार से जिलेभर के कर्मियों ने हड़ताल पर उतरने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed