{"_id":"148a9961c8bc576e4d5b5dc81c6dfbbe","slug":"prdani-the-prescription-will-be-filled-up-by-november-17-for-the-first-phase-2324-nomination-for-the-posts-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी चुनाव : 2324 पदों के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी चुनाव : 2324 पदों के लिए नामांकन आज से
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 2324 पदों पर 16 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर तक जारी रहेगी।
प्रथम चरण में 2158 ग्राम पंचायत सदस्य और 166 ग्राम प्रधानों के लिए वोट डाले जाएंगे।
प्रथम चरण में स्याना, ऊंचागांव, अगौता और बीबीनगर ब्लॉक में पर्चे भरे जाएंगे।
20 नवंबर को नाम वापसी और 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई गई है।
हाई रिस्क एरिया पर निगाहें
खुर्जा। प्रधानी चुनाव से पूर्व पुलिस ने सारी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।
क्षेत्र के हाईरिस्क वाले क्षेत्रों में पूर्व प्रधान और नए प्रत्याशियों के अलावा उनके गुर्गो की भी जन्मकुंडली पुलिस निकाल रही है। ताकि किसी भी प्रकार के बवाल होने पर इनकी गर्दन नापी जा सके।
एसडीएम और सीओ को दी जिम्मेदारी
रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में डीएम बी. चंद्रकला और एसएसपी अनंत देव ने कहा कि प्रधानाें का चुनाव चुनौतीपूर्ण है।
चुनाव को संपन्न कराने की जिम्मेदारी एसडीएम और सीओ की होगी। डीएम ने कहा कि 1.5 किमी. के दायरे में एक बूथ होगा। बूथों को लेकर यदि कोई समस्या है तो निराकरण कराया जाए। एसएसपी ने कहा कि गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी।