फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PRD jawan cheated lakhs in the name of getting admitted in home guard

Bulandshahar: पीआरडी जवान ने होमगार्ड में भर्ती कराने के नाम पर लाखों ठगे, अनूपशहर थाने में है आरोपी की तैनाती

Tue, 15 Nov 2022 08:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Nov 2022 08:52 PM IST
सार

डिबाई क्षेत्र के गांव मनापुर और बिलौनी के आठ युवा मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी श्लोक कुमार को बताया कि अनूपशहर थाने में तैनात पीआरडी जवान कपिल शर्मा निवासी गांव जिरौली ने उन्हें पीआरडी और होमगार्ड में भर्ती कराने के नाम पर उनके साथ ठगी की है।

विज्ञापन
PRD jawan cheated lakhs in the name of getting admitted in home guard
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिबाई क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को होमगार्ड और पीआरडी में भर्ती कराने का झांसा देकर पीआरडी के जवान ने कई युवाओं से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने 22 माह बाद भी नौकरी न लगने पर पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवाओं ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। साथ ही वीडियो भी दिखाई जिसमें आरोपी तीन युवाओं से 90 हजार रुपये ले रहा है। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पीआरडी जवान के खिलाफ डिबाई थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


डिबाई क्षेत्र के गांव मनापुर और बिलौनी के आठ युवा मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी श्लोक कुमार को बताया कि अनूपशहर थाने में तैनात पीआरडी जवान कपिल शर्मा निवासी गांव जिरौली ने उन्हें पीआरडी और होमगार्ड में भर्ती कराने का आश्वासन दिया। बताया कि उसके अधिकारियों से संबंध हैं। उसके झांसे में आकर तीनों युवाओं ने 30-30 हजार रुपये दिनेश शर्मा को दे दिए। इसके बाद गांव के ही पांच अन्य युवाओं ने भी उसे 30-30 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन


हालांकि, धनराशि देते समय चुपके से उसकी वीडियो बना ली गई थी। 22 माह बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने उससे रुपये वापस मांगे। आरोप है कि दिनेश शर्मा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पैसे न लौटाने की बात कही। पीड़ितों ने एसएसपी को आरोपी के द्वारा तीन युवाओं से रुपये लेने की वीडियो भी मोबाइल पर दिखाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डिबाई पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिबाई पुलिस को आरोपी कपिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर अन्य कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed