{"_id":"c396aaa43bea37257629efe7020a11a7","slug":"pradhan-election-first-phase-vote-75-51-per-cent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 75.51 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 75.51 फीसदी वोटिंग
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को चार ब्लॉकों में प्रधान के 164 और ग्राम पंचायत के 433 पदों के लिए लगभग 75.51 फीसदी वोट पड़े।
स्याना ब्लॉक में सर्वाधिक 80 फीसदी मतदान हुआ। इक्का-दुक्का केंद्रों को छोड़कर पुलिस की व्यवस्था चाकचौबंद रही।
शनिवार को सुबह सात बजे अगौता ब्लॉक के 141, स्याना के 144, ऊचागांव के 208 और बीबीनगर के 144 बूथों पर मतदान किया गया।
ऊचागांव में 72.57 फीसदी, अगौता में 75.50 फीसदी, स्याना में 80 फीसदी और बीबीनगर में 74 फीसदी वोटर्स ने मतदान किया।
सुबह में जैसे ही मतदान शुरू हुआ कुछ देर कोहरे के कारण कम लोग पहुंचे लेकिन बाद में वोटरों का केंद्रों पर जमघट लग गया। वोटरों को काबू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी।
हालांकि दोपहर में पोलिंग की रफ्तार थमने से बूथों पर सन्नाटा पसर गया। मतदाता ट्रैक्टर-ट्राली और कारों की मदद से बूथों पर पहुंचे और चुनाव चिन्ह के सामने ठप्पा लगाया।
इस दौरान पर्यवेक्षक राधेश्याम मिश्रा, डीएम बीं चंद्रकला, एसएसपी अनंत देव तमाम पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भ्रमण पर रहे।
चारों ब्लाकों में औसतन 75.51 फीसदी मतदान हुआ है। असली स्थिति देर रात तक साफ हो राएगी। सबसे अधिक मतदान स्याना और सबसे कम ऊचागांव में हुआ। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
-बी चंद्रकला, जिला निर्वाचन अधिकारी