{"_id":"588ba8aa4f1c1b3e0fcf5db8","slug":"powercut-due-to-rain-caused-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गुल रही गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गुल रही गांवों की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। दर्जनभर से ज्यादा लाइनों में फॉल्ट के कारण शहर-कस्बों के अलावा 250 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट शुक्रवार दोपहर बारिश थमने के बाद ही ठीक हो सके, जिसके कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बृहस्पतिवार शाम से ही जिलेभर में बारिश पड़नी शुरू हो गई। बारिश के कारण भूड़ 132 से आ रही एचटी लाइन, जहांगीराबाद 132 लाइन, चांदौक 132 लाइन, स्याना-बुगरासी मार्ग पर एचटी लाइन में फाल्ट, खुर्जा, जहांगीरापुर आदि की लाइन में फॉल्ट के कारण शहर समेत कई कस्बों और 250 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
अधिकांश लाइनों में फॉल्ट को शुक्रवार दोपहर बाद ही ठीक किया जा सका, जिसके कारण इन जगहों पर पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। नगर के हाईडिल कॉलोनी बिजलीघर क्षेत्र के अलावा जहांगीराबाद, बुगरासी, खुर्जा, जहांगीरापुर, अहार, अनूपशहर, ऊंचागांव, नरसैना, मोहरसा, गुलावठी, औरंगाबाद आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
इसके अलावा, बुगरासी क्षेत्र के गांव बुकलाना, सराय, किसौला, जलालपुर, रूखी, रवानी कटीरी, भगवानपुर, बसीबांगर, जहांगीरपुर कस्बे के अलावा क्षेत्र के चिंगरावली, मुमरेजपुर, उस्मनपुर, रखेड़ा, कपना, गोविला, हसनपुर, आसिफपुर, फिरोजपुर, शाहपुर, गोठनी, भुन्नाजाटान, नेकपुर, मांचड समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
सिकंदराबाद में बारिश से हुए फाल्ट से आधा नगर रात भर अंधेरे में डूबा रहा। शुक्रवार को बारिश रूकने के बाद लाइन के फाल्टको ठीक किया। उसके बाद करीब 10.00 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान एसडीएम कोर्ट, टीचर्स कालोनी, पक्का बाग, रिसालदारान सराय झाझन, काजीवाडा चौधरीवाडा आदि मोहल्लों में करीब तीन हजार से अधिक घरों की सप्लाई 16 घंटे तक बाधित रही।
जेई प्रवेश गिरी ने बताया कि जोखाबाद विद्युत उपकेंद्र से नगर के तहसील क्षेत्र के उपकेंद्र को पोषित करने वाली अंडर ग्राउंड लाइन में बारिश के कारण फाल्ट हो गया था।