{"_id":"b8575779578f42c97ac824bfa951958f","slug":"power-supply-system-disturbed-due-to-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से बेकाबू होने लगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से बेकाबू होने लगे हालात
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली संविदाकर्मियों की हड़ताल से आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। शहर के कई बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन की स्थिति आ गई है।
लोकल फॉल्ट के चलते कई बिजलीघरों पर काफी देर तक ब्रेकडाउन रहा, हालांकि बिजली अफसरों ने जैसे-तैसे फॉल्टों को दूर कर आपूर्ति सुचारु करा दी है। वहीं अन्य खंडों के कर्मी भी धीरे-धीरे हड़ताल पर उतरने लगे हैं।
यूपी बिजली बोर्ड इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले बिजली संविदाकर्मियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते बिजलीघरों पर जमकर ब्रेकडाउन हो रहे हैं।
विज्ञापन
करीब 20 घंटे बाद यमुनापुरम और हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर से आपूर्ति सुचारु हुई तो लोकल फॉल्ट के कारण तीन बिजलीघरों पर भी ब्रेकडाउन हो गया। बुधवार को नगर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर, वलीपुरा बिजलीघर और अंसारी रोड बिजलीघर पर भी ब्रेकडाउन हो गया।
विज्ञापन
बिजली अफसरों ने जैसे-तैसे फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारु कराई। करीब पांच से छह घंटे तक ब्रेकडाउन रहा। लोकल फॉल्ट ठीक नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को भी खासी परेशानी होने लगी है।
बुधवार को बुलंदशहर खंड के कर्मियों के साथ पहासू, छतारी और धर्मपुर के कर्मियों ने हड़ताल की। सचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जब तक कर्मियों का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यदि अफसरों का यही रवैया रहा तो जिलेभर के कर्मचारी हड़ताल पर उतर आएंगे।
इस मौके पर राजपाल सिंह, राधेश्याम वर्मा, नेमपाल सिंह, महेश चंद शर्मा, जहान सिंह, शिवनारायण, सुशील शर्मा, शकील अहमद, कमल सिंह, गिरीश शर्मा, पवन, जहीर, रविशंकर, सूरज आदि रहे।