फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power supply

अब जेई बिजलीघर पहुंचकर भेजेंगे सेल्फी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
power supply
अब जेई बिजलीघर पहुंचकर भेजेंगे सेल्फी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए अब अधिकारियों को भी मशक्कत करनी होगी। एमडी ने आदेश दिए हैं कि फाल्ट होने की स्थिति में अधिकारियों को खुद बिजलीघर पर मौजूद रहकर मरम्मत कार्य कराना होगा। जबकि एसई व चीफ इंजीनियर अपने क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण करेंगे।
भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की किल्लत ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई देने के सभी दावे फेल होते देख अब अधिकारी हरकत में आए हैं। बिजली निगम के एमडी ने आदेश दिए हैं कि बिजलीघर पर फाल्ट होने की स्थिति में एसडीओ व एक्सईएन स्वयं बिजलीघर पर मौजूद रहकर मरम्मत कार्य कराएंगे। जिससे कर्मचारी मरम्मत कार्य को शीघ्र निपटाकर लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई दे सकें। वहीं, एसई और चीफ इंजीनियर अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण कर बिजली सप्लाई की स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

जेई को व्हाट्सएप ग्रुप में भेजनी होगी सेल्फी
बिजलीघर पर जेई की लापरवाही को दूर करने के लिए अधिकारियों ने आदेश दिए हैं। इसके लिए सभी जेई को सुबह बिजलीघर पर पहुंचकर सेल्फी व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड करनी होगी। सेल्फी अपलोड करने में देरी होने या अपलोड न करने वाले जेई को उक्त दिन अनुपस्थित माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एमडी के आदेशों से अधीनस्थों को अवगत करा दिया है। प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई देने में सहयोग करना होगा। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed