फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut

16 घंटे गुल रही 400 घरों की बिजली, जेई के खिलाफ प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Power cut
जेई के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SIKANDRABAD
16 घंटे गुल रही 400 घरों की बिजली, जेई के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

चोला। रातभर चार सौ घरों की बिजली गुल रहने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने के 16 घंटे बाद गांव के आपूर्ति बहाल हो सकी। ग्रामीणों ने जेई पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया है। बिजली के गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
चोला चौकी क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी गणपत सिंह, वर्तमान ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह, रामकिशन, पिंकू, सीताराम, कुलदीप, सुमन देवी, ज्ञानवती देवी, वीरू, मदन सिंह, अनु,, अमित, देवेंद्र आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में करीब आठ बजे बिजली अचानक चली गई। बताया कि तीनों मोहल्लों में चार सौ घर है। घंटों बिजली के नहीं आने पर जब उन्होंने आपूर्ति को बहाल कराने के लिए जेई को फोन किया तो जेई फोन नहीं उठाया। रात भर बिजली के गुल रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। सुबह भी आपूर्ति के बहाल नहीं होने के कारण लोगों को दैनिक कार्यों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया कि जेई के सुबह भी फोन नहीं उठाने पर उनके सब्र का बांध टूट गया और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके बाद हरकत में आए विभाग के अफसरों ने फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति को बहाल कराया। दोपहर 12 बजे 16 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया। जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इंवर्टर ने दिया जवाब
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार 16 घंटे तक बिजली के गुल रहने के कारण घरों में लगी बैट्री और इंवर्टर ने भी जवाब दे दिया। जिसके चलते उन्हें भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। बताया कि बिजली नहीं आने के कारण लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पाए। मोबाइल के बंद हो जाने के कारण लोगों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाल्ट को तलाश कर ठीक करने में समय लगा। दोपहर 12 बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। - जेई ओमप्रकाश।
बिजली विभाग के अफसर लोगों की शिकायत नहीं सुनते। उन्हें फोन करते है तो वह फोन नहीं उठाते। अफसरों के व्यवहार से लोग परेशान हैं। - मोहर सिंह सोलंकी।
बरसात के दिनों में चोरी आदि की घटना की होने की संभावना बनी रहती है। रातभर अंधेरा छाने के कारण लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे। - दुर्गा सिंह सोलंकी।
विद्युत उपकेंद्र से गांव में आने वाली विद्युत लाइन पुरानी हो चुकी है। जिसके चलते अक्सर फाल्ट हो जाता है। शिकायत के बाद भी लाइन को नहीं बदला। - श्रीपाल सिंह।

आए दिन आपूर्ति के घंटों बाधित रहने के कारण जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसान को सिंचाई करने में भी परेशानी होती है। - पंथी सिंह सोलंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed